फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A one-year-old child drank mosquito repellent; his mother created a ruckus at the hospital

Gorakhpur News: एक साल के मासूम ने पी मच्छर मारने की दवा, अस्पताल में मां ने किया हंगामा

Fri, 16 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A one-year-old child drank mosquito repellent; his mother created a ruckus at the hospital
डॉक्टरों ने मेडिकोलीगल के लिए बच्चे की मां से हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान मांगा तो शुरू कर दिया हंगामा
विज्ञापन

बीआरडी के डॉक्टरों और पुलिस टीम के समझाने पर मानी महिला, फिर शुरू हुआ इलाज

गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल सेवा संस्थान में बृहस्पतिवार की दोपहर एक महिला ने मेडिकोलीगल प्रक्रिया को लेकर जमकर हंगामा किया। मामला एक वर्षीय बच्चे के इलाज से जुड़ा है, जिसने गलती से मच्छर मारने वाली दवा पी ली थी। काफी देर तक चले हंगामे के कारण इलाज शुरू होने में विलंब हुआ, हालांकि बाद में डॉक्टरों और पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हो सकी।
जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी सौरभ जायसवाल का एक वर्षीय पुत्र वेदांश सुबह घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने मच्छर मारने वाला लिक्विड पी लिया। कुछ ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और उसे झटके आने लगे। घबराए परिजन उसे लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल सेवा संस्थान के 500 बेड वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए मेडिकोलीगल केस के तहत इलाज शुरू करने की प्रक्रिया अपनाई और इसके लिए बच्चे की मां से हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान देने को कहा। इस पर महिला ने आपत्ति जताई और कागजी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। डॉक्टरों की ओर से समझाने के बावजूद महिला नाराज हो गई और चिल्लाते हुए हंगामा करने लगी। महिला का कहना था कि पहले इलाज किया जाए, बाद में कागजों की औपचारिकता पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को लिखित सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस और डॉक्टरों के करीब आधे घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद महिला ने सहयोग किया, जिसके बाद बच्चे का इलाज शुरू किया जा सका। फिलहाल बच्चे की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed