फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A new hostel of 528 beds will be built in Gorakhpur MMMUT at a cost of Rs 44 crore, approval received.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 44 करोड़ से बनेगा 528 बेड का नया हॉस्टल- शासन से मिली स्वीकृति

Tue, 18 Feb 2025 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 12:26 PM IST
सार

एमएमएमयूटी में छात्रावास निर्माण में 44.46 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। करीब 14,000 वर्ग मीटर में इसका निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में स्थापित पुरुष छात्रावासों के पास ही खाली भूमि पर निर्माण किया जाएगा। शासन ने सीएंडडीएस को डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और विस्तृत आगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
A new hostel of 528 beds will be built in Gorakhpur MMMUT at a cost of Rs 44 crore, approval received.
ऐसे दिखेगा एमएमएमयूटी में बनने वाला हॉस्टल - फोटो : स्त्रोत- विश्वविद्यालय

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए 44 करोड़ रुपये की लागत से 528 बेड का एक नया हॉस्टल बनेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। यह छात्रावास पूरी तरह वातानुकूलित होगा और इसमें छात्रों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। शासन ने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (उत्तर प्रदेश जल निगम) को कार्यदायी संस्था नामित किया है।

विज्ञापन


एमएमएमयूटी में छात्रावास निर्माण में 44.46 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। करीब 14,000 वर्ग मीटर में इसका निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में स्थापित पुरुष छात्रावासों के पास ही खाली भूमि पर निर्माण किया जाएगा। शासन ने सीएंडडीएस को डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और विस्तृत आगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


देश के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एसी हॉस्टल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इसकी योजना बनाई थी, जिसे मूर्त रूप मिलने जा रहा है। बीते अक्तूबर माह में विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड और वित्त समिति ने भी एसी हॉस्टल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक होगा एसी हॉस्टल का शुल्क
छात्रावास में जिम, वाशिंग एरिया, मेस, लिफ्ट आदि की भी सुविधाएं होंगी। यह भवन चार मंजिला होगा, जिसमें लिफ्ट भी होगी। सामान्य छात्रावासों की तुलना में एसी हॉस्टल का शुल्क अधिक होगा। यह भवन एनबीसी के मानकों के अनुरूप होगा, जिसमें अग्निसुरक्षा संबंधी उपकरण लगे होंगे।

यह 8वां पुरुष छात्रावास होगा। प्रस्तावित छात्रावास अब तक का सबसे बड़ा पुरुष छात्रावास होगा। छात्रावास में अलग-अलग विंग होंगी, जिन्हें अलग-अलग स्तर के छात्रों को आवंटित किया जाएगा।


विश्वविद्यालय में 528 बेड के नए पुरुष छात्रावास निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। शासन ने सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नियुक्त करते हुए डीपीआर मांगी है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया जाएगा: प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed