फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, A Bihar businessman was duped by promising to give him 50 lakh fake notes for Rs. 5 lakh

बिहार के व्यापारी से टप्पेबाजी: गोरखपुर से असली-नकली का दिया झांसा, 50 लाख का सपना दिखा- 5 लाख ठगे- जानिए कैसे

Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
सार

अगस्त 2024 में गीडा इलाके के चंद्रिका निषाद के साथ दो करोड़ रुपये की टप्पेबाजी हुई थी। कोलकाता में व्यापारी ठेके पर मॉल और बिल्डिंग बनाता है। व्यापारी के पूर्व परिचित के माध्यम से चंद्रिका से टप्पेबाजों ने संपर्क किया। व्यापारी को दो करोड़ के बदले आठ करोड़ रुपया देने का दावा किया। लालच में फंसकर व्यापारी गोरखपुर आया और यहां दो करोड़ रुपये की चपत लगाकर टप्पेबाज भाग निकले।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  A Bihar businessman was duped by promising to give him 50 lakh fake notes for Rs. 5 lakh
टप्पेबाजी

विस्तार

गुलरिहा इलाके में बिहार के व्यापारी से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। व्यापारी को पांच लाख के बदले 50 लाख रुपये नकली नोट देने का झांसा देकर टप्पेबाजों ने भटहट बुलाया। पांच लाख रुपये लेकर नकली कागज की गड्डी थमा कर टप्पेबाज भाग निकले। बिहार के छपरा जिला के डेरनी थाना क्षेत्र के खजौता खानपुर निवासी संजीत कुमार राम ने गुलरिहा थाना में दो अज्ञात टप्पेबाजों पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के व्यापारी संजीत कुमार राम का किसी माध्यम से गुलरिहा के एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। गुलरिहा के व्यक्ति ने पांच लाख रुपये के बदले 50 लाख रुपये की नकली नोट देने का झांसा दिया। लालच में फंसकर व्यापारी तैयार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद 25 अप्रैल रात नौ बजे व्यापारी पांच लाख रुपये लेकर भटहट के पास एक सूनसान जगह पर पहुंचा। वहां पर दो व्यक्ति मिले, हाथ में एक बैग दिखाया। इसके अंदर के कुछ नोट दिखाकर बैग बंद कर दिया। लालच में फंसकर व्यापारी ने पांच लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद दोनों व्यक्ति पुलिस आने की बात बोलकर भागने लगे। व्यापारी भी डर कर भागा। बाद में बैग खोलकर देखा तो उसमें नोट की जगह कागज की गड्डी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलरिहा इलाके में एक टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, बहुत जल्द पकड़ लिए जाएंगे: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी


कोलकाता के व्यापारी से हुई थी दो करोड़ की टप्पेबाजी
अगस्त 2024 में गीडा इलाके के चंद्रिका निषाद के साथ दो करोड़ रुपये की टप्पेबाजी हुई थी। कोलकाता में व्यापारी ठेके पर मॉल और बिल्डिंग बनाता है। व्यापारी के पूर्व परिचित के माध्यम से चंद्रिका से टप्पेबाजों ने संपर्क किया। व्यापारी को दो करोड़ के बदले आठ करोड़ रुपया देने का दावा किया। लालच में फंसकर व्यापारी गोरखपुर आया और यहां दो करोड़ रुपये की चपत लगाकर टप्पेबाज भाग निकले।

सीतापुर के युवक से हुई थी दो लाख की टप्पेबाजी
दिसंबर 2024 में गोरखपुर के हिंदुस्तान प्लाईवुड इंडस्ट्रीज कंपनी में काम करने आए सीतापुर के तम्बौर थाने के नन्हुई निवासी अरमजीत से दो लाख तीन हजार 668 रुपये की टप्पेबाजी हुई थी। रुपये का लालच देकर टप्पेबाज उसे एक पार्क में ले गए और चुपके से उसके बैग में रखा रुपये लेकर भाग गए थे। इसके बाद कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed