फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 30 feet high flag of the Sangh will fly in the procession of Lord Narasimha

Gorakhpur News: भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में लहराएगा 30 फीट ऊंचा संघ का ध्वज

Wed, 12 Mar 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 30 feet high flag of the Sangh will fly in the procession of Lord Narasimha
भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा की तैयारियां पूरी, आरएसएस व होलिकोत्सव समिति ने की बैठक
विज्ञापन

समिति ने शोभायात्रा में काले व नीले रंग व गुब्बारों के प्रयोग पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेतृत्व में भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर होलिकोत्सव समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि 14 मार्च शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे घंटाघर चौक से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

आरएसएस के संघ चालक मनोज जालान ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। संघ के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बार शोभायात्रा में 30 फीट ऊंचा संघ का ध्वज लगाया जाएगा, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ेगी। समिति ने शोभायात्रा में काले व नीले रंग व गुब्बारों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन

साथ ही, नगर निगम से अनुरोध किया गया है कि घंटाघर चौराहे एवं शोभायात्रा मार्ग पर सफाई कार्य जल्द पूरा किया जाए। समिति ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाए। बैठक में गोरक्षप्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक अजय नारायण, नगर प्रचारक मनीष सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed