फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 20 crore rupees outstanding on 51 allottees of GIDA, notice issued

Gorakhpur News: गीडा के 51 आवंटियों पर बकाया 20 करोड़, नोटिस जारी

Wed, 29 Oct 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 20 crore rupees outstanding on 51 allottees of GIDA, notice issued
किस्त जमा नहीं करने पर गीडा प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा प्रशासन ने ऐसे 51 आवंटियों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उद्योग के लिए भूमि का आवंटन कराने के बावजूद किस्त जमा नहीं की है। इन पर कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।
गीडा की ओर से जिन निवेशकों को यह नोटिस भेजा गया है, उन्हें 2009 से लेकर 2022 के बीच औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए थे। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो संबंधित भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद इन भूखंडों का पुनः आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गीडा प्रशासन ने बताया कि इससे पहले भी अप्रैल महीने में करीब 150 आवंटियों को इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था, जिनमें दो दर्जन से अधिक निवेशक नोएडा और हरियाणा के थे। कई ने बकाया चुकाकर राहत ली, जबकि बाकी पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) राम प्रकाश ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बकाया वसूली के साथ-साथ निष्क्रिय पड़े औद्योगिक भूखंडों का पुनः उपयोग सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed