फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur gagha area son killed his father by beating with sticks then surrenders himself to police

खून के प्यासे बाप-बेटे: छोटी सी बात पर पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर कर ली पिता की जान, फिर पहुंचा थाने

Thu, 24 Mar 2022 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गगहा (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गगहा (गोरखपुर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Mar 2022 04:45 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पुत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ने जुर्म खुद स्वीकार किया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Gorakhpur gagha area son killed his father by beating with sticks then surrenders himself to police
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही अजीब और हैरान करने वाला सामने आया है जहां पिता-पुत्र छोटी सी बात पर एक-दूसरे की जान के प्यासे बन गए। विवाद इतना बढ़ा कि पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतार डाला।

विज्ञापन


गगहा क्षेत्र के कहला निवासी 60 वर्षीय जगदीश ने घरेलू विवाद के दौरान बुधवार रात को घर में रखे मेज पंखे को गुस्से में आकर तोड़ दिया जिसके बाद जगदीश व उसके 22 वर्षीय बेटे राहुल से कहासुनी होने लगी। किसी तरह परिवार के लोगों ने उन्हें शांत कराया लेकिन मन के अंदर सुलग रही चिंगारी शान्त नहीं हुई थी। सुबह होते ही फिर से पिता-पुत्र में हाथापाई होने लगी। पुत्र ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पिता पुत्र को समझाकर लौट गई।
विज्ञापन


सुबह करीब 8.00 बजे पिता ने अपने बेटे राहुल के ऊपर चाकू से वार कर दिया। चाकू राहुल के गले पर हल्की सी लग गई, छुड़ाने गई पत्नी को भी जगदीश ने धक्का दे दिया। वाद-विवाद बढ़ता चला गया। गुस्से में आकर पुत्र ने लाठी से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी और शव के पास बैठकर रोने लगा। कुछ देर बाद राहुल ने खुद ही इस घटना की सूचना गगहा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पुत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जगदीश के चार पुत्र हैं। दोनों बड़े बेटों प्रेमचन्द व उमेश की शादी हो चुकी है तथा राहुल व रोहित अभी अविवाहित हैं। हत्यारोपी पुत्र राहुल राजस्थान रहता है, अभी 15 दिन पहले ही होली का त्योहार मनाने घर लौटा था।


थानाध्यक्ष गगहा जयंत कुमार सिंह ने कहा कि मामूली कहासुनी में पिता और पुत्र के बीच का वाद विवाद बढ़ता चला गया। पुत्र के हाथों पिता की हत्या हुई है। आरोपी ने जुर्म खुद स्वीकार किया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed