फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A Confluence of Literature and Culture in the Trilingual Souvenir 'Jaya'

Gorakhpur News: त्रिभाषी स्मारिका जया में साहित्य और संस्कृति का संगम

Sun, 18 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A Confluence of Literature and Culture in the Trilingual Souvenir 'Jaya'
गोरखपुर। बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी की ओर से शारदोत्सव के अवसर पर प्रकाशित त्रिभाषी स्मारिका जया का शनिवार को विमोचन किया गया। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति के संरक्षक डॉ. रूप कुमार बनर्जी, अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ चटर्जी और उपाध्यक्ष विजय कृष्ण नंदी ने विधायक विपिन सिंह को अंगवस्त्र और मां दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ‘बाबाई’ और साहित्य सचिव दीपक चक्रवर्ती ‘निशांत’ ने चारु चौधरी का स्वागत किया। संयुक्त सचिव जयंत चटर्जी और कार्यक्रम संचालक देवोजीत सेनगुप्ता ने क्षेत्राधिकारी ओंकार दत्त तिवारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक विपिन सिंह ने कहा कि साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज की एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी भाषा, परंपरा और विरासत से जोड़ते हैं। वहीं, चारु चौधरी ने मां दुर्गा को शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक बताते हुए महिलाओं के सम्मान और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि जया साहित्य, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सौहार्द को जोड़ने का प्रयास है। अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ चटर्जी ने स्मारिका के प्रकाशन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। उपाध्यक्ष विजय कृष्ण नंदी ने कहा कि समिति धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन देवोजीत सेनगुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed