{"_id":"5fb29d2ba8deab1c9a03aa29","slug":"gorakhpur-firing-on-mla-kali-prasad-scorpio-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया : विधायक काली प्रसाद की स्कार्पियो गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया : विधायक काली प्रसाद की स्कार्पियो गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 17 Nov 2020 08:22 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
विधायक काली प्रसाद की गाड़ी पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम तकरीबन आठ बजे सलेमपुर भाजपा विधायक काली प्रसाद की गाड़ी पर किसी ने फायर कर दिया। जिसमें विधायक की स्कार्पियो गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। संयोग अच्छा था कि विधायक बाल - बाल इसमें बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सलेमपुर विधान सभा के भाजपा विधायक काली प्रसाद देर शाम सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरवां बहोरदास अपने कार्यकर्त्ता के घर दीपावली की शुभकामना और मिठाई देने गए थे। उधर से लौटते समय वह पयासी सलेमपुर मार्ग पर बरसीपार गांव के सामने पहुंचे थे। तभी सामने सैकड़ो की संख्या में युवा लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। यह देख विधायक को जुलुस में चल रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को साइड देकर बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी गाड़ी बाहर निकली तभी अज्ञात बादमाशों ने उनकी स्कार्पियो गाड़ी पर फायर कर दिया। जिसमें विधायक और भतीजे हेमंत कुमार उर्फ भोला बाल बाल बच गए। वहीं गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी विधायक काली प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दी। फोर्स मौके पर पहुंची। कोतवाल नवीन मिश्र घटना की तहकीकात में जुट गए।
विज्ञापन
उधर मामले की जानकारी पर सीओ श्रेयस त्रिपाठी भी घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। हमले की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोतवाली परिसर में भीड़ लग गई। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।