{"_id":"5f6bacd28ebc3e47762740bb","slug":"gkp-university-semester-exam-news-gorakhpur-city-news-gkp3667033147","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: सेमेस्टर में प्रोन्नत के लिए कुल 40 फीसद अंक पाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: सेमेस्टर में प्रोन्नत के लिए कुल 40 फीसद अंक पाना अनिवार्य
Thu, 24 Sep 2020 01:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में कुल अंकों का 40 फीसदी पाने वाले विद्यार्थी तृतीय सेमेस्टर में प्रोन्नत किए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी जिनका प्रतिशत इतना नहीं है उन्हें बैकपेपर देकर कम अंक पाने वाले विषय में 40 फीसदी अंक पाना होगा।
इसके अलावा सैद्धांतिक प्रश्न पत्र एवं प्रायोगिक परीक्षा अलग-अलग में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रोन्नत करने का निर्णय पहले भी लिया गया था, लेकिन अब उसमें संशोधन किया गया है। सेमेस्टर की परीक्षाओं में यह भी तय किया गया कि विद्यार्थी को प्रत्येक सेमेस्टर प्रथम, द्वितीय एवं चतुर्थ को उत्तीर्ण करने के लिए सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
बैठक में प्रो. विनोद सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रविशंकर सिंह, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. नंदिता सिंह, अधिष्ठाता शिक्षा संकाय प्रो. एनपी भोक्ता, अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय प्रो. एके तिवारी, प्रो. विनय सिंह, कुलसचिव डॉ. ओम प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र सिंह, मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

सीबीसीएस में संशोधन के लिए बनेगी कमेटी
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर पर च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम (प्रक्रिया एवं परिणाम) नियमावली-2019 में किए गए संशोधनों को परीक्षा समिति के सदस्यों ने स्वीकार किया।
कुलपति ने कहा कि छात्रहित में सीबीसीएस को पुनरीक्षित करने की जरूरत है। इसमें ऐसी व्यवस्था हो कि छात्र को ज्यादा विकल्प मिल सकें। उन्होंने इस पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर देश भर के विशेषज्ञों की कार्यशाला आयोजित की जाए।
ऑनलाइन मौखिक परीक्षा पर मुहर
परीक्षा समिति ने कोविड-19 को देखते हुए ऑनलाइन मौखिक परीक्षा पर भी मुहर लगा दी। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की मौखिक परीक्षा एवं शोध से संबंधित मौखिक परीक्षा ऑफलाइन के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कराने का निर्णय भी लिया गया।