{"_id":"60a37b8e41048114465f2424","slug":"girlfriend-molested-by-friend-threatens-to-make-video-viral-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दोस्तों के संग मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, बोला- शिकायत की तो वीडियो कर दूंगा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दोस्तों के संग मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, बोला- शिकायत की तो वीडियो कर दूंगा वायरल
Tue, 18 May 2021 02:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 May 2021 02:23 PM IST
सार
गुलरिहा थाने में पीड़िता ने दी सूचना, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया, शाहपुर इलाके की रहने वाली है युवती, शादी का झांसा देकर वारदात करने का आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सेमना नंबर दो में शादी का झांसा देकर शाहपुर की 23 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सोमवार को सामने आया। आरोप है कि युवक ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की और वीडियो भी बनाया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार और संबंध बनाए। पुलिस ने तहरीर आने पर दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर की युवती का गुलरिहा के सेमरा नंबर दो निवासी एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। आरोप है कि पहले उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए तीन दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
हर बार वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। रविवार को भी उसने दुष्कर्म किया और मारपीट कर भगा दिया। बोला कि यदि इस बात की जानकारी किसी को दी तो वीडियो वायरल कर तुम्हें बदनाम कर दूंगा। पुलिस आरोपों के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन