फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA to propose investment of more than Rs 2000 crore

खुशखबर: 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव रखेगा गीडा, मिलेगा रोजगार

Wed, 11 May 2022 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 May 2022 12:29 PM IST
सार

लखनऊ में तीन जून को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीमेंट फैक्टरी, एथेनाल प्लांट, शराब फैक्टरी व माइका फैक्टरी के प्रस्ताव प्रमुख मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
GIDA to propose investment of more than Rs 2000 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उद्योगों में निवेश को लेकर लखनऊ में तीन जून को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अपनी जोरदार भागीदारी दर्ज कराने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। गीडा प्रशासन के अनुसार गीडा में उद्योग लगाने के लिए सेरेमनी में 2000 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें सीमेंट फैक्टरी, एथेनाल प्लांट, शराब फैक्टरी, माइका फैक्ट्री प्रमुख हैं।

विज्ञापन


वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप के पेंट और कोका कोला के बॉटलिंग प्लांट को लेकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उन्हीं निवेश प्रस्तावों को शामिल किया जाता है, जो जमीन पर दिखते हैं। इसी तरह गैलेंट ग्रुप की सीमेंट फैक्टरी, डैक फर्नीचर वालों की माइका फैक्टरी, क्रॉकरी फैक्टरी, डिस्टलरी और एथेनाल प्लांट प्रमुख हैं।
विज्ञापन


गैलेंट इस्पात गीडा में चार लाख टन वार्षिक क्षमता के सीमेंट प्लांट को लेकर करीब 865 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। इसके साथ ही समूह इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की क्षमता में भी बढ़ोतरी कर रहा है। केयान डिस्टलरी भी करीब 700 करोड़ का निवेश कर रही है। कंपनी द्वारा ग्रेन बेस्ड (अन्न आधारित) एथेनॉल और डिस्टिलरी प्लांट लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आईजीएल द्वारा भी एथेनाल प्लांट लगाया जा रहा है। क्रॉकरी उद्योग का भूमि पूजन हो चुका है। 120 करोड़ रुपये निवेश वाले इस प्लांट में 600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। 105 करोड़ रुपये की प्लास्टिक इंडस्ट्री भी लगाई जा रही है। पैडलेगंज में तीन फाइव स्टार होटल का प्रस्ताव है। एक का निर्माण करीब पूरा हो गया है। वहीं दो अन्य को लेकर औपचारिकता अंतिम चरण में है। इन प्रस्तावों को भी सेरेमेनी में शामिल करने का प्रस्ताव है।

 

कोका कोला प्लांट के लिए भीटी रावत में जमीन का प्रस्ताव

पाइप लाइन में चल रही परियोजनाओं को लेकर भी गीडा प्रशासन सक्रिय हो गया है। मल्टीनेशनल कंपनी कोका कोला गीडा में बॉटलिंग प्लांट स्थापित कर रही है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बॉटलिंग प्लांट के लिए गीडा प्रशासन ने भीटी रावत में जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप का करीब 700 करोड़ से पेंट की फैक्टरी का प्रस्ताव है। इन्हें भी भीटी रावत में करीब 70 एकड़ जमीन का प्रस्ताव दिया गया है।

चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीतसरिया ने कहा कि बदलाव साफ दिख रहा है। अब देश-दुनिया के उद्यमी गीडा में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। गीडा में भूमि की समस्या थी। अब वह भी सुलझती दिख रही है। भीटी रावत में गीडा प्रशासन ने तेजी से काम किया है। यहां 200 एकड़ से अधिक भूमि है। सेरेमनी में अच्छा प्रस्ताव जाने की उम्मीद है।  

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि सेरेमनी में वे निवेश प्रस्ताव ही जाएंगे जिनका मानचित्र स्वीकृत हो गया है या सिविल वर्क शुरू हो गया है। निवेश प्रस्तावों पर काम हो रहा है। अभी करीब 1500 करोड़ के प्रस्ताव हैं। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। भीटी रावत में अधिक से अधिक उद्यमियों को जमीन मुहैया कराई जा रही है। निवेश प्रस्तावों से 8000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed