फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster action on 16 including Jawahir father of former SP block Pramukh Shailesh Yadav

गोरखपुर: सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता जवाहिर समेत 16 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 07 Jul 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 04:01 PM IST
सार

मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय मौर्या की हत्या के आरोपी है जावाहिर

विज्ञापन
Gangster action on 16 including Jawahir father of former SP block Pramukh Shailesh Yadav
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार इलाके के रामपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक रामआसरे मौर्या की गोली मारकर हत्या के आरोपित व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलश यादव के पिता जवाहर यादव समेत 16 लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। इन सभी की संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी है। इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार की रात शैलेश के घर पर दबिश भी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी 2021 की रात बल्ली चौराहे के समीप रामआसरे को गोली मारी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई रामनयन की तहरीर पर 13 नामजद और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इस मामले में शैलेश यादव के पिता जवाहर यादव, झंगहा के शिवपुर निवासी केशव सिंह, झंगहा के पंकज सिंह, गहिरा के रघुनाथ मौर्य, रामधनी मौर्य, रामदीहल, रेती चौक निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, कुशीनगर के मठिया बुजुर्ग निवासी अभय दुबे, खोराबार के संजय कुमार शुक्ल आरोपित बनाए गए थे।
विज्ञापन


विवेचना में मनीष साहनी ,गोलू उर्फ मुहम्मद असरफ, अभिषेक मिश्र, अजय मिश्र, प्रदीप शुक्ल, कृष्ण मोहन तिवारी, हनुमान मिश्र का भी नाम सामने आया था। अब सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस मामले में जवाहर कोर्ट में हाजिर हुए थे जिन्हें बाद में जमानत मिल गई थी। इस सिलसिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed