फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   friend jumped to save girl fell in river while taking a selfie no idea about young man flow in water

गोरखपुर: सेल्फी के चक्कर में नदी में गिरी युवती, बचाने कूदा दोस्त पानी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Mon, 28 Jun 2021 09:46 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 09:46 AM IST
सार

युवक नदी में बह गया। घाट के पास मौजूद नाविक राधेश्याम निषाद ने लोगों की मदद से युवती को बचा लिया। युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
friend jumped to save girl fell in river while taking a selfie no idea about young man flow in water
नदी में युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के राजघाट इलाके के रामघाट के राप्ती तट पर रविवार की शाम सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरी युवती को बचाने के चक्कर में उसका दोस्त भी नदी में बह गया। घाट के पास मौजूद नाविक राधेश्याम निषाद ने मौजूद लोगों की मदद से युवती को बचा लिया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। होश में आने पर युवती ने अपने साथी के डूबने की जानकारी पुलिस को दी। देर रात तक युवक की तलाश जारी थी। एसएचओ राजघाट ने बताया कि युवती और युवक देवरिया के रहने वाले हैं। दोनों कार से घूमने गए थे, उनकी कार भी मिली है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, देवरिया के कोतवाली की रहने वाली 22 वर्षीय युवती अपने घर के पास के ही 24 वर्षीय युवक के साथ कार से  गोरखपुर घूमने आई थी। रविवार को नौकायान और अन्य जगह घूमने के बाद वह राजघाट देखने आई थी। घाट से काफी दूर कार खड़ी करके दोनों नदी किनारे पहुंच गए। नदी के किनारे पर उत्तर की तरफ झाड़ियों के बीच जाकर सेल्फी लेने लगे। अचानक पैर फिसलने से युवती पानी में गिर पड़ी।
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में युवक भी पानी में कूद गया। उसे तैरना नहीं आता था और गहरे पानी में होने से दोनों बहने लगे। वहां मौजूद राधेध्याम ने कुछ अन्य नाविक की मदद से युवती को बाहर निकाल लिया लेकिन युवक बह गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवती ने बताया कि उसका दोस्त भी साथ में था। जिसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद एसडीआरएफ की टीम की मदद से तलाश शुरू कराई, मगर देर रात तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देर रात तक चला रेस्क्यू आपरेशन

पुलिस के साथ एसडीआरएफ सी दल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, एचसीपी राम प्रकाश राय, कांस्टेबल सुमित त्रिपाठी, नीरज यादव, प्रिंस कुमार, भुवनेश कुमार, छविनाथ यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, अजय सिंह और उमेश यादव की टीम चौकी प्रभारी संग देर रात युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अस्पताल में भर्ती युवती को उसके परिजन देवरिया लेकर चले गए।

राजघाट एसएचओ विनय कुमार सरोज ने कहा कि युवक की तलाश कराई जा रही है। घटना की सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ को बुलाया गया। अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed