फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 14.24 lakh in the name of land, primary registration of forgery

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर 14.24 लाख की ठगी, जालसाजी का प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 14.24 lakh in the name of land, primary registration of forgery
गुलरिहा। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी संजय सिंह से ठगी हो गई। जालसाज ने जमीन बेचने के नाम पर उनके 14.24 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ गोरखनाथ के आदेश पर बृहस्पतिवार की रात गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी बैनामा करने से टालमटोल करता रहा और अब फोन भी उठाना बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर बड़ी कोइलहिया निवासी शशि कपूर, जो वर्तमान में हैदराबाद में रहता है, ने अपनी जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। इस पर विश्वास कर संजय सिंह ने अलग-अलग किस्तों में कुल 14.24 लाख रुपये उसे दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद शशि कपूर लगातार जमीन का बैनामा करने की बात टालता रहा। कई बार संपर्क करने के बावजूद जब उसने बैनामा नहीं किया तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगना शुरू किया। इसके बाद आरोपित ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, जिस पर सीओ गोरखनाथ के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed