फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four people have been booked for firing on a BJP leader in Gorakhpur; the SP leader has been picked by police.

BJP नेता पर फायरिंग: घायल नेता की तहरीर पर 4 नामजदों पर मुकदमा, 1 गिरफ्तार- SP का पूर्व पदाधिकारी भी उठाया गया

Wed, 04 Feb 2026 01:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 01:27 PM IST
सार

घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में साजिश की आशंका को देखते हुए सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Four people have been booked for firing on a BJP leader in Gorakhpur; the SP leader has been picked by police.
घटनास्थल और बदमाशों की गोली से घायल भाजपा नेता( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गगहा थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़े एक नेता पर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घायल भाजपा नेता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, भैंसहा बुजुर्ग निवासी सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राधामोहन सिंह (पुत्र पुनमुन सिंह), निवासी भैंसहा बुजुर्ग, पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। वह रकहट गांव में आरएसएस कार्यकर्ता चंद्रमौल पांडेय के घर बैठक में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही राधामोहन सिंह कैथवलिया गांव के बंधे पर स्थित हुकहा बाबा मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित के अनुसार, बाइक पर सवार अनुज साहनी उर्फ गुल्ली और अभिषेक पासवान ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने के प्रयास में जैसे ही वह रुके, वहां पहले से घात लगाए बैठे ओमनीष यादव और ऋषिकेश यादव ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिसमें एक गोली उनकी पीठ में जा लगी। गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में राधामोहन सिंह किसी तरह भागकर कैथवलिया गांव में संतोष यादव के घर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों के जुटते ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में साजिश की आशंका को देखते हुए सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

थानाध्यक्ष गगहा के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed