फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four district campaigners including six department campaigners changed in RSS Negoraksha province

Gorakhpur News: आरएसएस नेगोरक्ष प्रांत में छह विभाग प्रचारकों सहित बदले चार जिला प्रचारक

Thu, 27 Jun 2024 04:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Four district campaigners including six department campaigners changed in RSS Negoraksha province
- आरएसएस का प्रशिक्षण वर्ग समाप्त होते ही गोरक्ष प्रांत में हुआ उलट फेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 20 दिनों तक चले प्रशिक्षण वर्ग के समापन के साथ ही गोरक्ष प्रांत में भारी उलट फेर हुआ है। प्रांत के सभी छह विभागों में बदलाव किया गया है। गोरखपुर में संगठन के चार में से तीन जिला प्रचारक बदल दिए गए हैं। वहीं एक रिक्त एक प्रचारक की जगह नई तैनाती की गई है। चर्चा है कि यह प्रशिक्षण वर्ग में मिले फीडबैक के आधार पर यह बदलाव किया गया है। हालांकि, संघ के जानकारों का कहना है कि बदलाव हमेशा होता रहता है।
आरएसएस का प्रशिक्षण वर्ग तीन से 23 जून तक लगा था। प्रथम वर्ग सरस्वती विद्यामंदिर सुभाषचंद्र बोस नगर विलंदपुर खत्ता में जबकि द्वितीय वर्ग एबीएम पब्लिक स्कूल मानीराम चिउटहा में लगाया गया था। चिउटहा में आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने पांच दिनों तक प्रवास किया था। संघ ने संगठन की दृष्टि से गोरक्ष प्रांत में गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर और देवरिया को विभाग के तौर पर बांटा है। गोरखपुर के विभाग प्रचारक अंबेश को बलिया भेजा गया है। गोरखपुर का विभाग प्रचारक अजय को बनाया गया है। जबकि बस्ती का विभाग प्रचारक अवधेश को बनाया गया है। आजमगढ़ के विभाग प्रचारक सत्येंद्र सेवाभारती में चले गए। उनकी जगह दीनानाथ को विभाग प्रचारक बनाया गया है। सिद्धार्थनगर का विभाग प्रचारक राजीव नयन को बनाया गया है। देवरिया का विभाग प्रचारक ऋषि को बनाया गया है। पहले यहां पर सुशील विभाग प्रचारक हुआ करते थे। वह अब प्रचार प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन

----
गोरखपुर में चार जिला प्रचारक
गोरखपुर को आरएसएस ने चार जिलों में बांट रखा है। महानगर को दो हिस्सों महानगर उत्तरी एवं दक्षिणी में जबकि शेष हिस्से को गोरखपुर और चौरीचौरा में विभक्त किया गया है। महानगर उत्तरी में ओमनारायण और दक्षिणी में मनीष को जिला प्रचारक पद पर भेजा गया है। यहां से सचिन को सलेमपुर भेजा गया है। गोरखपुर में दीपक आए हैं। यहां पर पहले आलोक थे जिन्हें लालगंज भेजा गया है। चौरीचौरा की जिम्मेदारी विनय को दी गई हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed