{"_id":"634e544b38b546696e7a2384","slug":"four-dengue-patients-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू के चार मरीज मिले, संख्या पहुंची 59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू के चार मरीज मिले, संख्या पहुंची 59
Tue, 18 Oct 2022 12:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:52 PM IST
सार
जिला मलेरिया अधिकारी ने मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए निर्देश दिया गया है कि साफ पानी जमा न होने दें। साफ पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले में सोमवार डेंगू के चार मरीज मिले हैं। चारों मरीज नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इसके बाद से मरीजों की कुल संख्या 59 पहुंच गई है। इनमें केवल दो मरीज भर्ती हैं। जबकि, अन्य मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। सोमवार को मिले डेंगू पीड़ित मरीजों में दो युवक, एक युवती और एक बालिका शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि हांसपुर का रहने वाला 19 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिला है। युवक काफी दिनों से बीमार था। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महेवा फलमंडी की 25 वर्षीय युवती, साहबगंज का 30 वर्षीय युवक और चरगांवा के छोटी रौतवहिया की 10 वर्षीय बालिका डेंगू पीड़ित मिली है।
विज्ञापन
सभी को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। सभी ने किट से जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पुष्टि के लिए सभी की एलाइजा जांच कराई गई, जहां पर डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी ने मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए निर्देश दिया गया है कि साफ पानी जमा न होने दें। साफ पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। बताया कि अब तक 60 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। साथ ही 850 से अधिक स्थानों पर सोर्स रिडक्शन भी किया गया है।