{"_id":"65445e0c32582acc0e02d363","slug":"former-cm-akhilesh-yadav-will-come-to-gorakhpur-tomorrow-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कल गोरखपुर आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कल गोरखपुर आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, करेंगे जनसभा
Fri, 03 Nov 2023 08:12 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:12 AM IST
सार
पूर्व सीएम निजी विमान से सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से कार से 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। वह नाई महासभा की ओर आयोजित 'जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली' को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव चार नवंबर को गोरखपुर आएंगे। वह सहजनवां के भीटी रावत स्थित शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय परिसर में आयोजित महारैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करीब दो घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम निजी विमान से सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से कार से 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। वह नाई महासभा की ओर आयोजित 'जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली' को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
रैली के बाद दोपहर 12:05 बजे पूर्व सीएम भीटी रावत में पूर्व विधायक यशपाल रावत के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करेंगे। दोपहर सवा एक बजे वह लौटकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन