फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five youths were duped of Rs 3.27 lakh on the pretext of providing them jobs abroad.

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से 3.27 लाख की ठगी

Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five youths were duped of Rs 3.27 lakh on the pretext of providing them jobs abroad.
- एम्स थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच, पांच युवकों से वसूले थे रुपये
विज्ञापन

- एम्स इलाके में ऑफिस बनाकर चल रहा था फर्जी खुशी टेक्निकल इंस्टीट्यूट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स थानाक्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच युवकों से 3.27 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। देवरिया के करमह निवासी रमाशंकर की तहरीर पर एम्स थाना पुलिस ने कुशीनगर निवासी अमर सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित रमाशंकर ने बताया कि अमर सिंह एम्स क्षेत्र में खुशी टेक्निकल इंस्टीट्यूट के नाम से ऑफिस संचालित करता है। आरोप है कि अमर सिंह ने उनके क्षेत्र के रहने वाले संजय, अरविंद, अंगेश, रामसरन और विजय प्रताप सिंह को विदेश में नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में 3.27 लाख ले लिया। दावा किया था कि कुछ ही दिनों में वीजा आ जाएगा। इसके बाद सभी युवकों को विदेश भेज दिया जाएगा, लेकिन कई महीने बीतने पर भी कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

रमाशंकर के अनुसार, रुपये न लौटाने पर बीते 20 फरवरी को आरोपी ने इकरारनामा लिखकर मार्च तक पूरी राशि लौटाने का वादा किया था। लेकिन टालमटोल कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब रकम वापस मांगने की जिद की गई तो अमर सिंह ने रुपये देने से इन्कार करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत एम्स थाने में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एम्स थानाप्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और विश्वासघात की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed