फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five trains originating from Gorakhpur affected.

Gorakhpur News: गोरखपुर से चलने वाली पांच ट्रेनें प्रभावित

Sun, 04 Oct 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Five trains originating from Gorakhpur affected.
गोरखपुर। मुंबई मंडल के कल्याण-इगतपुरी खंड में कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण के लिए यातायात और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते गोरखपुर से चलने वाली पांच ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेगा। इनमें कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा, एक ट्रेन के समय में बदलाव होगा और तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस छह और नौ अक्तूबर को इगतपुरी में एक घंटा 35 मिनट नियंत्रित होगी। 10 अक्तूबर को मुंबई मंडल में 20 और भुसावल मंडल में 25 मिनट नियंत्रित होगी। 13 अक्तूबर को इगतपुरी में एक घंटा 15 मिनट नियंत्रित होगी। 16 अक्तूबर को यह ट्रेन मनमाड-पुणे-लोणावला-कल्याण होकर चलेगी। इस दौरान मनमाड, नासिक रोड और कल्याण में ठहराव नहीं होगा। 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को मुंबई मंडल में 20 और भुसावल मंडल में 25 मिनट नियंत्रित होगी। 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस भी 10 अक्तूबर को इतने ही समय के लिए नियंत्रित होगी। 16 अक्तूबर को यह जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे होकर चलेगी। 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस भी 16 अक्तूबर को इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन


11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को गोरखपुर से पांच घंटे पुनर्निर्धारित होकर शाम 7:20 बजे चलेगी। इसके अलावा गोरखपुर आने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को दो घंटे नियंत्रित होगी और 17 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 और 15 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed