फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fireworkes warehouse two arrest

गोरखपुर: पुलिस ने अवैध पटाखा गोदाम पर मारा छापा, कारोबारी सुल्तान व बेटा गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2020 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
fireworkes warehouse two arrest
पटाखा गोदाम पर पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार देर रात तिवारीपुर और राजघाट इलाके में अवैध पटाखे के गोदाम पर छापा डाला। इस दौरान पुलिस ने पटाखा कारोबारी इम्तियाज अहमद उर्फ सुल्तान खां और उसके बेटे फरहान उर्फ जयारजा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गोदाम से बिक्री के 2,47390 रुपये, भारी मात्रा में पटाखा, एक लैपटाप, एक डेस्कटाप, सीपीयू, माउस आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित सुल्तान व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव और सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि तिवारीपुर इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय को सूचना मिली कि राजघाट व तिवारीपुर इलाके में पटाखे का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने राजघाट व तिवारीपुर इलाके के एक घर, दुकान तथा गोदाम में छापा डाला। घर व गोदाम सुल्तान के निकले। पुलिस को घर व गोदाम से भारी मात्रा में पटाखा व विस्फोटक मिला। पुलिस ने इसकी कीमत करीब पंद्रह लाख रुपये आंकी है। पटाखों का लाइसेंस कारोबारी नहीं दिखा सके, लिहाजा पुलिस ने सुल्तान और उसके बेटे फरहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुल्तान व सद्दाम पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस ने बताया कि राजघाट स्थित मकान से आठ गत्ता पटाखा बरामद हुआ। लिहाजा सुल्तान पर राजघाट पुलिस ने अपने थाने में केस दर्ज कर जेल भिजवाया। वहीं, उसके बेटे को तिवारीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भिजवाया है। इससे पहले भी सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस ने दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र में पटाखों को बरामद कर कारोबारी सद्दाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस मामले में सद्दाम व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अभी उसके बेटे की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सुल्तान व सद्दाम पहले भी अवैध पटाखे के भंडारण के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लगभग हर वर्ष पुलिस इनके यहां छापा डालती है और गिरफ्तार करती है, लेकिन बाद में जमानत पर छूट जाते हैं और फिर पटाखे का भंडारण करते हैं। सीओ कोतवाली वीपी सिंह के अनुसार वर्तमान समय में सद्दाम व सुल्तान के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं है। दोनों ने लाइसेंस को रिनुअल नहीं कराया है। केवल राजघाट के एक कारोबारी के पास लाइसेंस है। उसका गोदाम शहर से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed