{"_id":"6053402638158619302b8521","slug":"fire-in-kasturba-gandhi-residential-girls-school-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगी आग, बाल-बाल बची छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लगी आग, बाल-बाल बची छात्राएं
Thu, 18 Mar 2021 05:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Mar 2021 05:27 PM IST
सार
- आग लगते ही बहोश हो गईं छात्राएं
- दो घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन
आग लगने के कारण डर गई छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार दोपहर में शार्ट शर्किट से अचानक कस्तूरबा बालिका विद्यालय के आवास में अचानक आग लग गई। जिस फ्लोर पर आग लगी थी, वहां शिक्षिकाएं रहती थी।
विज्ञापन
अचानक आग लगने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से कमरे में घिरे छात्राओं को आनन-फानन में निकाला गया। चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे स्थानीय लोगों के सहयोग से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आगजनी की घटना देख कई छात्राएं बेहोश हो गईं। मौजूद शिक्षकों ने उन्हें संभाला। उधर घटना की जानकारी पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आगजनी की घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं को फल वितरण करने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच अचानक दूसरे फ्लोर पर शिक्षिकाओं के कमरे में फ्रीज के बोर्ड से शार्ट शर्किट उत्पन्न होकर आग लग गई। आग की लपटे देख छात्राओं ने शोर मचाया।
छात्राएं कमरे में आग से घिरी हुई थी। आवाज सुनकर पहुंचे गार्ड और शिक्षिकाओं ने छात्राओं को आनन-फानन कमरे से निकाला। चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे बीएसए संतोष कुमार राय ने घटना की जानकारी ली।