{"_id":"613c7fbf8ebc3e144e5ce135","slug":"fire-broke-out-in-medical-agency-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मेडिकल एजेंसी में लगी आग, जल गई 20 लाख की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मेडिकल एजेंसी में लगी आग, जल गई 20 लाख की दवा
Sat, 11 Sep 2021 03:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 03:36 PM IST
सार
आग की लपट इतनी तेज थी कि आग को बुझाने में अगल-बगल के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब तक सभी सामान जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कस्बे के बाछेपार स्थित हनुमान मंदिर के पास दवा विक्रेता संघ बड़हलगंज के अध्यक्ष राम गोविंद यादव की नेशनल मेडिकल एजेंसी थोक दवा की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब 20 लाख रुपये से ऊपर की दवा के साथ कंप्यूटर, लैपटॉप व सीसीटीवी कैमरे के साथ सीवीआर जल गया।
विज्ञापन
दवा विक्रेता रामगोविंद ने बताया कि शुक्रवार रात दुकान बंद कर सिधुआपार स्थित अपने घर चला गया। आधी रात बाद सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है, जब मैं रात में आया तो देखा दुकान में भीषण आग से धधक रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
आग की लपट इतनी तेज थी कि आग को बुझाने में अगल-बगल के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब तक सभी सामान जलकर खाक हो चुका था।