फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father undergoing treatment, bullet not removed from son's chest

Gorakhpur News: पिता का चल रहा इलाज, बेटे के सीने से नहीं निकली गोली

Wed, 26 Jun 2024 05:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Father undergoing treatment, bullet not removed from son's chest
बड़हलगंज क्षेत्र के भटपुरवा मधुपुर गांव में सोमवार को रास्ते के विवाद में हुई वारदात में आदित्य यादव के सीने में फंसी गोली मंगलवार को भी नहीं निकाली जा सकी। उसके पिता मुन्नालाल यादव को भी कंधे में गोली लगी है। मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सीने में सूजन होने के कारण ऑपरेशन नहीं किया गया है। सूजन कम होते ही ऑपरेशन कर गोली निकाल ली जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना में मुख्य आरोपी कमलेश यादव, अखिलेश यादव, रोहन यादव, फूला, नीतू, सरिता, संगीता पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनकी निशानदेही पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी कमलेश यादव की लोकेशन भी पता चली है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव सगे पटीदार हैं। दोनों के बीच घर के पास रास्ते की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह मुन्नालाल अपने लड़के गोलू यादव व दुर्गेश यादव के साथ खपरैल वाले घर के ऊपर प्लास्टिक (पन्नी) लगा रहे थे। इसी बीच विपक्षी कमलेश अपने छत से ईंट-पत्थर चलाने लगा। विरोध करने पर छत से नीचे उतरकर असलहे से मुन्नालाल व आदित्य को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस गश्त कर रही है। आरोपियों को पकड़ने की लिए पुलिस कई जगहों पर छापा मार चुकी है। जल्द सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed