फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father-son arrested for murder of woman in Gorakhpur

गोरखपुर: महिला की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था महिला का कंकाल

Wed, 13 Apr 2022 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Apr 2022 11:42 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार दोनों ने बताया कि महिला उसकी पड़ोसी थी। उससे उनकी रंजिश थी। आरोपियों ने महिला को 24 मई की शाम को मंदिर के पास बुलाया और गला रेतकर हत्या कर दी और शव को वहीं पास की झाड़ी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Father-son arrested for murder of woman in Gorakhpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर खजनी इलाके के भगवानपुर में महिला की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने मंगलवार को कोतवाली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों 10 महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पकड़े गए हत्यारोपियों की पहचान 55 वर्षीय हरिलाल व उसके बेटे 21 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर खजनी विनय कुमार सरोज ने बताया कि एक जून 2021 की सुबह भगवानपुर शिव मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक महिला का कंकाल बरामद हुआ था। शव से मांस जानवर खा चुके थे।
विज्ञापन


कपड़े व पैर के पायल से उसके 14 वर्षीय बेटे अशोक ने उसकी पहचान अपनी मां फूलमती बेलदार के रूप में की थी। अशोक ने बताया था कि उसकी मां एक सप्ताह से लापता थी। उसके पति संतू बेलदार मैसूर में रहकर पेंट पालिश करता था और घटना के समय वहीं रहता था। महिला अपनी एक बेटी 10 वर्षीय कुसुम व बेटे अशोक के साथ गांव में रहती थी और चौका बर्तन करके पेट पालती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पोस्टमार्टम से हुई थी हत्या की पुष्टि

पुलिस ने महिला के शव के कुछ अंश को पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। जिसमें गला रेतकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद 16 जुलाई 2021 को महिला के बेटे अशोक की तहरीर पर खजनी पुलिस ने गांव के ही हरिलाल व उसके बेटे सोनू के खिलाफ हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

जमीनी रंजिश में की थी हत्या

पुलिस के अनुसार दोनों ने बताया कि महिला उसकी पड़ोसी थी। उससे उनकी रंजिश थी। आरोपियों ने महिला को 24 मई की शाम को मंदिर के पास बुलाया और गला रेतकर हत्या कर दी और शव को वहीं पास की झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार तभी से दोनों फरार थे और मुंबई में रहकर पेंट पालिश कर रहे थे। मंगलवार को किसी कारण से ये छिपकर कोतवाली इलाके में आए थे तभी मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed