राहत की खबर: दालों के दामों में आई गिरावट, अभी इनके दामों में और कमी आने की संभावना
दाल कारोबारी अजय जालान ने कहा कि अरहर समेत सभी दालों के भाव लगातार गिर रहे हैं। फिलहाल तेजी की संभावना कम है। आसपास के दूसरे राज्यों से दालें आनी शुरू हो गई हैं। इससे भाव नहीं बढ़ेंगे। लगातार गिरावट बनी रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बीच महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय बाद दालों के दामों में गिरावट आई है। अरहर, चना की दाल, काला चना, काबुली चना के अलावा अन्य दाल के दामों के भाव गिरे हैं। दाम कम होने से गृहिणियों और आम जनता को कुछ राहत मिलेनी की उम्मीद है।
करीब हफ्ते भर में दालों के गिरे रेट ने आने वाले समय में इनकी कीमतों में और कमी आने की उम्मीद बढ़ा दी है। व्यापारियों ने बताया कि दलहन की फसलें तैयार हैं। इसी माह के अंत से नई दालें आनी शुरू हो जाएंगी। इससे दाम लगातार गिरेंगे। नई दाल आने की वजह से पुराना स्टाक भी बाहर आएगा। पहले अरहर की विभिन्न किस्में 98 रुपये किलो तक थीं जो घटकर अब 90 से 92 रुपये तक पहुंच गई हैं।
बोले व्यापारी
दाल कारोबारी विजय सिंघानियां ने कहा कि अगले चार से पांच माह तक सभी दलहन की आमद देश के विभिन्न प्रांतों की मंडियों से बराबर बनी रहेगी। इससे कीमतों में लगातार गिरावट दिखेगी। आम लोगों के लिए राहत की बात होगी।
दाल कारोबारी अजय जालान ने कहा कि अरहर समेत सभी दालों के भाव लगातार गिर रहे हैं। फिलहाल तेजी की संभावना कम है। आसपास के दूसरे राज्यों से दालें आनी शुरू हो गई हैं। इससे भाव नहीं बढ़ेंगे। लगातार गिरावट बनी रहेगी।
फुटकर मंडी में दालों की कीमत (किलो में)
दाल पहले अब
चने की दाल 65 60
अरहर दाल पुखराज 99 90
5 स्टार दाल 95 85
अरहर दाल छिलका 74 67
चने की दाल 76 70
छोला अव्वल 95 86
काली उड़द दाल 98 90