{"_id":"5ff01ead8ebc3e41a73fbf3e","slug":"fake-cbi-team-busted-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में फर्जी सीबीआई टीम का हुआ भंडाफोड़, एक भारतीय सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में फर्जी सीबीआई टीम का हुआ भंडाफोड़, एक भारतीय सहित चार गिरफ्तार
Sat, 02 Jan 2021 12:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल जनकपुर पुलिस ने नेपाल केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई सहित सरकारी एजेंसियों के फर्जी पहचान पत्र और स्टांप बनाने के लिए एक फर्जी सीबीआई गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक भारतीय भी शामिल है। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जनकपुर धनुषा एसपी रमेश कुमार बस्नेत ने बताया कि जनकपुर नगर के दो होटल में सीबीआई की टीम रुकने की जानकारी मिली। सूचना के बाद एक पुलिस टीम गठित कर उक्त दोनों होटल में एक साथ छापा डालकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जांच में उनके पास 3 प्लास्टिक पिस्तौल, विभिन्न बैंकों और कार्यालयों के 40 स्टांप टिकट, नेपाल पुलिस की केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रभु बैंक, सिद्धार्थ बैंक, गरिमा विकास बैंक, मेगा बैंक के वाउचर, नविल बैंक के कैश डिपॉजिट स्लिप, नेपाल रेलवे कंपनी के एक प्रमाण पत्र बरामद हुआ।
विज्ञापन
विभिन्न बैंकों के खाली चेकबुक और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी में समीर साह निवासी अरिया बिहार का है। जबकि चंदन, रामचंद्र और आदित्य यादव नेपाल के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपी जिला पुलिस कार्यालय की हिरासत में हैं।