फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encroachments to be removed from schools; drive to be launched

Gorakhpur News: स्कूलों से हटेगा अतिक्रमण, चलेगा अभियान

Sat, 27 Jun 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Encroachments to be removed from schools; drive to be launched
नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालयों की होगी जांच
विज्ञापन

साफ-सफाई के बाद ही शुरू होगा नियमित पठन-पाठन

गोरखपुर। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग अभियान चलाएगा। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र, किसी भी विद्यालय परिसर में अतिक्रमण या निजी सामान रखने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वृहस्पतिवार को नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यालय खुलने के दौरान जटेपुर कन्या प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय परिसर के एक हिस्से में कुछ लोगों द्वारा घरेलू सामान रखे जाने का मामला सामने आया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और शैक्षणिक गतिविधियों के बजाय अतिक्रमण की स्थिति मिलने पर शिक्षा विभाग ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण करें और जहां भी किसी प्रकार का अतिक्रमण मिले, उसे तत्काल हटाया जाएगा। किसी भी विद्यालय परिसर में अवैध कब्जा या निजी उपयोग की सामग्री नहीं रहने दी जाएगी।


विद्यालय छात्रों के अध्ययन के लिए हैं, इसलिए परिसर पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित होना चाहिए। नगर क्षेत्र के विद्यालयों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अतिक्रमण को लेकर जांच कर साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके बाद ही नियमित रूप से पठन-पाठन संचालित होगा।सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है साथ में प्रधानाध्यापकों को भी यह कहा गया है कि अपने-अपने विद्यालय पर सफाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन

-धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed