Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encroachment removed from old Municipal Corporation building; bulldozers used on tin sheds and hoardings.

Gorakhpur News: नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग से हटाया कब्जा, टिनशेड और होर्डिंग पर चला बुलडोजर

Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from old Municipal Corporation building; bulldozers used on tin sheds and hoardings.
गोरखपुर। चटोरी गली के पास नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग पर किए गए कथित अवैध कब्जे को बुधवार को हटा दिया गया। भवन पर ज्ञान ज्योति विद्यालय का बोर्ड लगाकर कब्जा किया गया था। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर से टिनशेड और होर्डिंग ध्वस्त कर दिया। कमरे में रखा सामान बाहर निकलवाने के बाद निगम ने अपना ताला लगा दिया और संपत्ति पर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया था। इसके बाद कब्जे से जुड़े अभिलेखों की जांच कराई गई। जांच पूरी होने पर अपर नगर आयुक्त ने बेदखली का आदेश जारी किया। इसी के अनुपालन में बुधवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि संबंधित विद्यालय के बारे में बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई थी। बीएसए की ओर से बताया गया कि इस नाम से कोई विद्यालय पंजीकृत नहीं है। न ही यू-डायस पर कोई शिक्षक पंजीकृत है। इसके बाद नगर निगम ने माना कि विद्यालय के नाम का इस्तेमाल संपत्ति पर कब्जे के लिए किया गया था। कार्रवाई के दौरान सहायक नगर आयुक्त तपन मिश्रा, संपत्ति विभाग की टीम और सफाई निरीक्षक राम विजय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद अजय राय ने बताया कि संबंधित भवन नगर निगम की संपत्ति है। इस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिसे बुधवार को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed