फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, mother-in-law did not give 50 rupees for juice, son-in-law slit his throat

Gorakhpur News: सास ने जूस के लिए 50 रुपये नहीं दिए तो दामाद ने रेत ली अपनी गर्दन, हालत गंभीर

Thu, 11 Jul 2024 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

बुधवार दोपहर जूस पीने के लिए पप्पू ने सास से 50 रुपये मांगे तो देने से इंकार कर दिया। इससे वह नाराज हो गया और मेडिकल कॉलेज के बाहर दुकान से ब्लेड खरीद कर वार्ड नंबर एक में भर्ती पत्नी, बच्चों व सास के सामने पहुंचा और ताबड़तोड़ हाथ, गले व चेहरे पर ब्लेड से हमला कर लिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, mother-in-law did not give 50 rupees for juice, son-in-law slit his throat
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में जूस पीने के लिए सास ने 50 रुपये नहीं दिए तो बहराइच के रहने वाले सिरफिरे दामाद ने बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। उसकी हालत गंभीर है। बीआरडी में ही उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के इमलिया बड़कापुरवा निवासी पप्पू यादव दिल्ली में मजदूरी करता है। चार वर्ष पहले चौरीचौरा के तरकुलहा की रहने वाली पूजा से उसने प्रेम विवाह किया था। इससे उसकी सास नाराज थी और तभी से दोनों में विवाद चल रहा था। सोमवार शाम पप्पू की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर रात आपरेशन से बच्चा हुआ।
विज्ञापन

 

In Gorakhpur, mother-in-law did not give 50 rupees for juice, son-in-law slit his throat
जूस( सांकेतिक) - फोटो : istock

पप्पू का आरोप है कि पत्नी के उपचार के लिए वह दिल्ली से घर आया। रुपये का इंतजाम न होने पर खेत गिरवी रख पत्नी के पास पहुंचा और 9900 रुपये दिए। पत्नी ने ये रुपये अपनी मां को दे दिए। बुधवार को ऑपरेशन में खून की जरूरत होने पर बीआरडी में स्थित ब्लड बैंक के कर्मियों ने पप्पू का एक यूनिट खून निकाला और जूस पीने की सलाह दी।

बुधवार दोपहर जूस पीने के लिए पप्पू ने सास से 50 रुपये मांगे तो देने से इंकार कर दिया। इससे वह नाराज हो गया और मेडिकल कॉलेज के बाहर दुकान से ब्लेड खरीद कर वार्ड नंबर एक में भर्ती पत्नी, बच्चों व सास के सामने पहुंचा और ताबड़तोड़ हाथ, गले व चेहरे पर ब्लेड से हमला कर लिया। वार्ड में तैनात गार्ड ने युवक का हाथ पकड़ कर ब्लेड छीना और मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed