फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric buses will run till Motiram Adda Mahavir Chhapra and Mirzapur Bazar

गोरखपुर के लिए खुशखबर: मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और मिर्जापुर बाजार तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 19 Jul 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jul 2022 11:03 AM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अलावा शहर के बाहर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। तीन नए रूटों को चिह्नित किया गया है। 10 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले से तीन रूटों पर 15 बसें चल रही हैं।

विज्ञापन
Electric buses will run till Motiram Adda Mahavir Chhapra and Mirzapur Bazar
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और देवरिया बाईपास तिराहा से चिड़ियाघर, सहारा इस्टेट होकर मिर्जापुर बाजार तक जाना सुविधाजनक होगा। इन रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इन रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों के नए रूट प्लान से बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा। अभी तक गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के तीन रूटों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। वातानुकूलित होने की वजह से इन बसों में यात्रा करना सुविधाजनक और आरामदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के बेड़े में अब 10 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो रही हैं। इन बसों के लिए रूट भी निर्धारित कर लिया गया। ये बसें अलग-अलग तीन रूटों पर गोरखपुर से मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और मिर्जापुर बाजार तक जाएंगी। इन बसों के संचालन के बाद गोरखपुर में छह रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी।

यह होगा रूट

  • महेसरा, खोराबार, जंगल सिकरी, बनसप्ती, कड़जहा चौराहा होते हुए मोतीराम अड्डा तक।
  • महेसरा, नौसड़, एकला बाजार, सेंवई बाजार होते हुए महावीर छपरा तक।
  • महेसरा से देवरिया बाईपास तिराहा (अमर उजाला चौराहा) से बुद्ध विहार पार्ट सी, चिड़ियाघर, सहारा इस्टेट व सिक्टौर चौराहा होते हुए मिर्जापुर बाजार तक।


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अलावा शहर के बाहर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। तीन नए रूटों को चिह्नित किया गया है। 10 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले से तीन रूटों पर 15 बसें चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed