फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election Commission along with political parties intensified preparations for 2022 assembly elections

विधानसभा चुनाव 2022: प्रत्याशियों की किस्मत तय करने में 'आधी आबादी' की रहेगी पूरी भागीदारी

Wed, 15 Sep 2021 01:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 01:43 PM IST
सार

पांच साल में 1.63 लाख वोटर बढ़े, पिछले चुनाव में 33.52 लाख थी जिले के वोटरों की संख्या। पुरूष वोटरों की संख्या में करीब 75 हजार तो महिलाओं की संख्या में 90 हजार की बढ़ोत्तरी।

विज्ञापन
Election Commission along with political parties intensified preparations for 2022 assembly elections
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में पिछली विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी प्रत्याशियों की किस्मत तय करने में महिला वोटरों की भूमिका भी पुरुष वोटरों जितनी ही रहेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कुल वोटरों की संख्या में करीब 1.63 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। पुरुष वोटरों की संख्या करीब 75 हजार तो महिला वोटरों की संख्या 90 हजार बढ़ी है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ ही निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बूथ, पोलिंग सेंटर, वोटर आदि से जुड़े आंकड़े दुरुस्त करने के साथ ही पुरुष और महिला वोटरों का अनुपात भी सही किया जा रहा है। 2017 में जिले की सभी नौ विधानसभाओं में कुल 33 लाख 52 हजार 830 वोटर थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 35 लाख 16 हजार 183 पर पहुंच गई है। इनमें पुरुष वोटर 19 लाख 17 हजार 312 तो महिला वोटर 19 लाख 40 हजार18 हैं। 249 वोटर थर्ड जेंडर हैं। वोटरों की संख्या में अभी और इजाफा होगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोटरों की संख्या करीब ढाई लाख तक बढ़ सकती है। निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्तूबर के पहले सप्ताह से मतदाता अभियान शुरू होगा, जो करीब तीन महीने तक चलेगा। वोटर बनने के लिए आवेदन करने को एक महीने का समय मिलेगा। जनवरी के पहले सप्ताह में फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस दौरान छूटे हुए लोगों को वोटर बनाने के साथ ही मतदाता सूची को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधानसभा पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर
कैंपियरगंज 204102 171547 375680
पिपराइच 216909 179707 396657
शहर 238999 205301 444377
ग्रामीण 220159 185483 405665
सहजनवां 201623 168022 369658
खजनी 205262 166731 372005
चौरीचौरा 188959 157593 346587
बांसगांव 208438 170220 378673
चिल्लूपार 232861 194018 426881
कुल 1917312 1598622 3516183

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed