{"_id":"651fa07d4c3ee47906048b87","slug":"elderly-couple-in-danger-from-their-own-son-life-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से लगाई गुहार: डर है... कहीं बेटा हम दोनों की हत्या न कर दे, मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से लगाई गुहार: डर है... कहीं बेटा हम दोनों की हत्या न कर दे, मांगी सुरक्षा
Fri, 06 Oct 2023 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:21 AM IST
सार
मां ने बताया कि तीन अक्तूबर को शराब के नशे में संदीप घर आया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घर में रहने वाले किराएदारों ने किसी तरह से बचाया। किराएदारों के बचाने पर वह उन्हें भी गाली देकर भगाने लगा। वह कहता है कि तुम लोग मकान खाली करके चले जाओ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर शहर में गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर में रहने वाले धर्मदेव पांडेय और उनकी पत्नी अपने ही बेटे की आदतों से परेशान हैं। उन्होंने बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। आरोप है कि शराब के लिए रुपये नहीं देने पर वह मारपीट करता है और जब किराएदार बचाने आते हैं तो उनसे भी उलझ जाता है। गोरखनाथ पुलिस मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी सुचिता पांडेय पत्नी धर्मदेव पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बेटा संदीप शराब के नशे में मुझे और मेरे पति को हमेशा मारता-पीटता रहता है। वह अक्सर पैसा मांगता है जब नहीं पता है तो मारने पीटने लगता है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि उन्हें डर है कि किसी दिन बेटा हम दोनों की हत्या न कर दें। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को भी छोड़ चुका है। पत्नी से उसका कोर्ट में तलाक का केस चलता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गुड्डू दाढ़ी पर गैंगस्टर का केस: पहले मौत के कुआं में दिखाता था करतब, बाद में बन गया लुटेरा
विज्ञापन
Trending Videos
मां ने बताया कि तीन अक्तूबर को शराब के नशे में संदीप घर आया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घर में रहने वाले किराएदारों ने किसी तरह से बचाया। किराएदारों के बचाने पर वह उन्हें भी गाली देकर भगाने लगा। वह कहता है कि तुम लोग मकान खाली करके चले जाओ।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: सत्संग में मिले, फिर की शादी... अब दहेज के लिए घर से निकाला
सुचिता देवी ने कहा कि अगर किराएदार चले गए तो हमलोगों की जान का खतरा और बढ़ जाएगा। किसी दिन वह शराब के नशे में हम लोगों की हत्या कर देगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।