फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   marriage took place in Agra in year 2019 harassment started after just one month

गोरखपुर: सत्संग में मिले, फिर की शादी... अब दहेज के लिए घर से निकाला

Fri, 06 Oct 2023 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Oct 2023 10:53 AM IST
सार

लक्ष्मी वर्मा चार वर्ष पूर्व अपनी मां के साथ सत्संग के लिए आगरा में गई थीं। वहीं एक युवक से मुलाकात हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आगरा जिले के हरिपर्वत थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी युवक शैलेंद्र कुमार बंसवाल से शादी हो गई। अब दहेज के लिए घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
marriage took place in Agra in year 2019 harassment started after just one month
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में मां के साथ सत्संग में शामिल होने गई युवती की वहीं के युवक से दोस्ती हो गई। दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन एक महीने बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

विज्ञापन


आरोप है कि जुलाई में परिवार वालों ने गहने छीन लिए और मारपीट कर घर से भगा दिया। पहले तो परिजनों ने आपसी समझौते की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी तो गुलरिहा थाने में केस दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, जेठ–जेठानी समेत आठ लोगों को आरोपी बनाते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर एक स्पोर्ट्स काॅलेज राप्तीनगर निवासी लक्ष्मी वर्मा चार वर्ष पूर्व अपनी मां के साथ सत्संग के लिए आगरा में गई थीं। वहीं एक युवक से मुलाकात हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आगरा जिले के हरिपर्वत थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी युवक शैलेंद्र कुमार बंसवाल से शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात मार्च 2019 को ससुराल जाने के बाद दूसरे दिन दोनों ने आर्य समाज मंदिर में जाकर रीति रिवाज से पुनः शादी करके कचहरी से शादी की नोटरी करा ली। पीड़िता की मां ने जमीन बेचकर शादी में 15 लाख दहेज एवं सामान दिया था। आरोप है कि विदाई के एक माह बाद परिवार वाले और दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर शारीरिक यातना देने लगे। शादी के बाद दो बच्चियां भी पैदा हुईं।

 

आरोप है कि दो महीने पहले 16 जुलाई की रात नौ बजे विवाहिता का पति शैलेंद्र बंसवाल, सास माया देवी, जेठ हेमंत बंसवाल, जेठानी निर्मला छिलवाड़ा, देवर कपिल बंसवाल, ननद दीपमाला, भतीजा निखिल बंसवाल और चचेरे ससुर भगवत दयाल ने मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

 

आरोप है कि अब ससुराल वाले धमकी दे रहे हैं कि 20 लाख अतिरिक्त दहेज लेकर वापस आना नहीं तो दोनों बेटियों समेत मार देंगे। गुलरिहा पुलिस ने आरोपियों पर गहने हड़पने, दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed