फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight coronavirus positive found in deoria

देवरिया में ब्यूटी पार्लर संचालिका और बैंक कर्मचारी सहित मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संख्या हुई 250

Sun, 05 Jul 2020 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jul 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Eight coronavirus positive found in deoria
coronavirus - फोटो : pti

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार को ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब संक्रमितों की संख्या देवरिया में 250 हो गई है। इसमें मुंबई के एचडीएफसी बैंक में काम करने वाला युवक भी शामिल हैं। महिला को छोड़ सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन


रुद्रपुर के सरांव खुर्द गांव निवासी 22 वर्षीय युवक मुंबई में एचडीएफसी बैंक में काम करता था। 22 जून को वह ट्रेन से गोरखपुर आया। गोरखपुर से बस से बड़हलगंज के मझगांवा पहुंचा।
विज्ञापन


जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तरकुलवा के सिसवा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला के पित्त की थैली में कैंसर था। ऑपरेशन के लिए इसे परिवार के चार सदस्य लखनऊ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराए आपरेशन से पूर्व जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर के जंगल धूसड़ गांव निवासी 30 वर्षीय युवक के घर एक व्यक्ति मुंबई से आए उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई तो जांच कराई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के साथ लखनऊ गए चारों लोगों का डाटा स्वास्थ्य विभाग जुटाने में लगा है।  घर आने पर इनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी।

रामपुर कारखाना गांव निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके संपर्क में रहने वाले 20 वर्षीय युवक और एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बगहा चौरी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक को लखनऊ जाना था। कोविड जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

शहर के देवरिया खास के रहने वाले एक शख्स  की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके संपर्क में रहने वाली पत्नी जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  छपिया गांव के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अभी तक 175 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि आठ लोग संक्रमित मिले हैं। दो लोगों को भर्ती किया गया है, जबकि एक महिला का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed