फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Earlier the fee was deposited Rs 2583, now it has increased to Rs 3319

Gorakhpur News: पहले जमा कराई 2583 रुपये फीस, अब बढ़कर हो गया 3319

Sun, 14 Jul 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Earlier the fee was deposited Rs 2583, now it has increased to Rs 3319
फोटो
विज्ञापन

- डीडीयू में सेमेस्टर फीस अपडेट होने से छात्र-छात्राएं परेशान

- शुरुआत में बिना परीक्षा शुल्क के ही जमा हो गई फीस

- बाद में परीक्षा शुल्क जोड़कर हो गया 3319 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर के लिए पंजीकरण और फीस जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें फीस अपडेट होने की वजह से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसने पहले 2583 रुपये जमा कर दिए उसे अब 3319 रुपये जमा करने का मैसेज दिख रहा है।
विश्वविद्यालय में फिलहाल विषम सेमेस्टर के लिए पंजीकरण और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। पोर्टल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों ने फीस जमा करना शुरू कर दिया। नियमित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को पहले 2583 रुपये फीस जमा करने का विकल्प दिखा। उन्होंने इसे जमा कर दिया। लेकिन दो दिन से उनको पोर्टल पर एक और मैसेज दिखने लगा जिसमें ये कहा जा रहा था कि आपकी कुल फीस 3319 रुपये है। जबकि आपने 2583 रुपये ही जमा किए हैं। इसे पूरा जमा करें। विद्यार्थियों में इसको लेकर भ्रम की स्थिति है कि आखिर उनकी फीस कितनी है? यह समस्या स्नातक और परास्नातक के पाठ्यक्रमों में आ रही है।
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क जुड़ गया
दरअसल जब शुल्क जमा करने की प्रकिया शुरू हुई तो उसमें परीक्षा शुल्क नहीं जोड़ा गया था। लेकिन बाद में उसमें परीक्षा शुल्क जोड़ दिया गया जिससे यह बढ़कर 3319 रुपये हो गया। विद्यार्थियों को इसे जमा करना अनिवार्य है, नहीं तो उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा। हालांकि, विश्वविद्यालय ने अब इसे अपडेट कर दिया है। अब जो विद्यार्थी शुल्क जमा करेगा उसे 3319 रुपये ही जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
केस 1
एमएससी के मीरजाफर ने दो दिन पहले शुल्क जमा कर दिया था। शुक्रवार को जब पोर्टल पर लॉगिन किया तो उसमें 3319 रुपये जमा करने का विकल्प दिखने लगा। इससे वह परेशान हो गए। अन्य छात्रों से भी पूछा तो कुछ जानकारी नहीं मिली।


केस 2
बीए की नंदिनी ने 11 जुलाई को 2583 रुपये जमा किया। इसके साथ ही रसीद भी मिल गई, लेकिन 12 जुलाई को पोर्टल पर 3319 रुपये जमा करने का मैसेज दिखने लगा।
यह समस्या ऐसे तमाम छात्र-छात्राओं के साथ आ रही है।
-
कोट...
पोर्टल में कुछ तकनीकी समस्या की वजह से ऐसा हुआ है। फीस में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। परीक्षा शुल्क भी सेमेस्टर फीस के साथ जमा होता है। अब इसे ठीक करवा दिया गया है।
- प्रो. शांतनु रस्तोगी, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed