फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   During Mahakumbh, trains will run from Jhunsi and Rambagh to Varanasi and Gorakhpur.

महाकुंभ 2025: झूंसी और रामबाग स्टेशन से चलेंगी गोरखपुर और वाराणसी की ट्रेनें, जानिए शेड्यूल

Tue, 10 Dec 2024 12:12 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

हाकुंभ में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से 153 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। रेल मंत्री ने रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर हुई तैयारियों की समीक्षा की थी। पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने रेल मंत्री को बताया कि झूंसी और रामबाग स्टेशन पर होल्डिंग एरिया समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
During Mahakumbh, trains will run from Jhunsi and Rambagh to Varanasi and Gorakhpur.
महाकुंभ 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जनवरी में प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। प्रयागराज में पूर्वाेत्तर रेलवे के दोनों स्टेशन रामबाग और झूंसी से वाराणसी, छपरा और गोरखपुर रूट की ट्रेनों के चलाने की योजना है। वहीं प्रयागराज के लिए गोरखपुर के अलावा बस्ती, भटनी, छपरा और वाराणसी से ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


महाकुंभ में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से 153 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। रेल मंत्री ने रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर हुई तैयारियों की समीक्षा की थी। पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने रेल मंत्री को बताया कि झूंसी और रामबाग स्टेशन पर होल्डिंग एरिया समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त काउंटर खोलने और एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन) लगाए जाएंगे। पूर्वाेत्तर की ट्रेनों को यहीं से चलाया जाएगा। वहीं, प्रयागराज जाने वालों की भीड़ एक स्टेशन पर न हो इसके लिए गोरखपुर के अलावा बस्ती, भटनी, छपरा आदि स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी से प्रयागराज के बीच अतिरिक्त लोकल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे कि भीड़ नियंत्रित की जा सके। इसके लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है।

दोहरीकरण कार्य में आई तेजी
गोरखपुर से प्रयागराज के बीच दोहरीकरण का कार्य अलग-अलग खंड में चल रहा है। इसमें प्रयागराज से वाराणसी के बीच काम लगभग पूरा हो चुका है। बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत गंगा नदी पर रेल पुल सहित झूसी-प्रयागराज रामबाग रेल खंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।


मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त 11 दिसंबर को इस नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। इस खंड पर स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। रेल मंत्री ने तैयारियों की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed