फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DSO holds meeting with oil companies, farmers are wandering around petrol pumps amid paddy sowing

Gorakhpur News: डीजल की कमी पर डीएसओ सख्त, हर हाल में की जाए आपूर्ति

Sun, 24 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 24 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
DSO holds meeting with oil companies, farmers are wandering around petrol pumps amid paddy sowing
गोरखपुर। धान के बेहन और जुताई का काम शुरू होने के साथ ही किसानों को डीजल के लिए पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समय से खेती का काम पूरा नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पूर्ति कार्यालय में इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएसओ ने साफ निर्देश दिए कि जिले में किसी भी हाल में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान रोपाई का समय किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान डीजल की उपलब्धता जरूरी है। सभी पेट्रोल पंपों पर समय से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कोई भी पंप सूखा न रहे। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई लगातार जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति भी कराई जाएगी। डीएसओ ने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed