फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drug-free youth form the strong foundation of a developed India.

Gorakhpur News: नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव

Sat, 18 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Drug-free youth form the strong foundation of a developed India.

विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशों के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं यूथ आइकन प्रियांशु भारद्वाज ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव है।

प्रियांशु भारद्वाज ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशामुक्त, स्वस्थ, शिक्षित एवं जागरूक होगा। नशा युवाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और भविष्य को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल साक्षरता, सामाजिक सेवा, नवाचार तथा राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के नशामुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा ने कहा कि कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। डॉ. अशोक कुमार वर्मा व इंजीनियर उदयभान यादव ने कहा कि प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव के कारण अनेक युवा गलत आदतों की ओर आकर्षित हो जाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धनंजय पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय, अनिल कुमार पटेल, डॉ. रवि निषाद, साध्वी नंदन पांडेय, विकास कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed