{"_id":"6a175c52bbe1bdc1aa0a4540","slug":"drones-and-cctv-will-be-used-for-surveillance-additional-force-in-sensitive-areas-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1334943-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 114 ईदगाहों पर 2769 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 114 ईदगाहों पर 2769 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स
भीड़ नियंत्रण व यातायात के लिए डायवर्जन प्लान लागू, पीस कमेटी संग हुई बैठकें
गोरखपुर। बकरीद को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। जिले की कुल 114 ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 2769 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सुरक्षा की निगरानी जमीन के साथ-साथ आकाश से भी की जाएगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने पीस कमेटी और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठकें कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है।
पुलिस प्रशासन ने नमाज के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डायवर्जन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन को सीमित किया जाएगा, जबकि ईदगाहों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर के मिश्रित आबादी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए संवेदनशील स्थानों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।