{"_id":"610930712b22656c947befb2","slug":"divyang-woman-jumped-in-dohari-drain-man-save-life-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: दोहरी नाले में कूदी दिव्यांग महिला, युवक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: दोहरी नाले में कूदी दिव्यांग महिला, युवक ने बचाई जान
Tue, 03 Aug 2021 05:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:35 PM IST
सार
गूंगी महिला कुछ बता नहीं सकी, पुलिस महिला के परिजनों की तलाश शुरू की, थाना क्षेत्र के चौराहे पर बैठाकर महिला की पहचान की कोशिश की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दोहरी नाले में मंगलवार को एक दिव्यांग महिला पुलिया से नाले में कूद गई। चौराहा होने के चलते उसे कूदते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। एक युवक ने नाले में कूदकर महिला को डूबने से बचाया और बाहर निकाला। पुलिस ने महिला को चौराहे पर बिठाया और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रणछोड़ कुट्टी चौराहे से होकर दोहरी नाला निकला है। चौराहे पर हमेशा दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ रहती है। मंगलवार को एक महिला नाले के पुल पर बैठी हुई थी। अचानक वह पुल से नाले में कूद पड़ी। उसे कूदते देख ग्रामीणों की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। थाना क्षेत्र के ही हरपुर गांव निवासी अभिषेक महिला को बचाने के लिए नाले में कूद पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद उसने महिला को बाहर निकाल लिया। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना डायल 112 पर दे दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला से पूछताछ शुरू की। लेकिन गूंगी होने के चलते महिला कुछ बता नहीं सकी। पुलिस ने उसे एक दुकान पर बिठाकर पहचान करने की कोशिश शुरू की।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि नाले में कूदी महिला को हरपुर गांव का एक युवक ने बचा लिया है। उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।