फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion: Know the route before going on Lucknow Highway

Gorakhpur News: डायवर्जन: लखनऊ हाईवे पर जाने से पहले जान लें रूट

Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Diversion: Know the route before going on Lucknow Highway
- देवरिया-कुशीनगर-गोरखपुर के वाहन आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते जाएंगे लखनऊ
विज्ञापन

- सोनौली और महराजगंज के वाहनों को फरेंदा, धानी के रास्ते भेजा जाएगा
- एंबुलेंस व आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों पर नहीं रहेगी रोक

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कावड़ यात्रा को देखते हुए 29 जुलाई से तीन अगस्त तक गोरखपुर से लखनऊ रूट पर डायवर्जन रहेगा। इससे लखनऊ जाने वाले वाहनों को कालेसर स्थित जीरो प्वाइंट से डायवर्ट कर एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस व आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ववत रहेगी। यह व्यवस्था 29 जुलाई की भोर में लागू कर दी जाएगी। इसके लिए जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

इन रास्तों से होगा वाहनों का आवागमन
- गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जीरो प्वाइंट कालेसर से हाईवे पर चढ़ाकर तेनुआ टोल प्लाजा से बाघागाड़ा से डायवर्ट किया जाएगा। यह सभी वाहन बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- जनपद कुशीनगर और देवरिया से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) से होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गीडा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को गीडा सेक्टर 26 से यू टर्न कर जीरो प्वाइंट कालेसर से हाईवे पर चढ़ाकर तेनुआ टोल प्लाजा होते हुए बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) से भेजा जाएगा।

- सोनौली से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चौकी करमैनी कैंपियरगंज से डायवर्ट कर फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए भेजा जाएगा।
- महराजगंज जिले से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चिउटहां से यूटर्न कर जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- महराजगंज के परतावल से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गुलरिहा, मेडिकल कॉलेज रोड, खजांची स्पोर्ट्स कॉलेज, बरगदवा से चिउटहां से डायवर्ट कर जंगल कौड़िया होते हुए कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed