फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deranged woman gave birth to a child in Deoria

देवरिया: विक्षिप्त महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों हैं स्वस्थ

Fri, 10 Sep 2021 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 04:25 PM IST
सार

महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की जानकारी होते ही खबर आग की तरह चारों ओर फैल गई। एएनम रेनू यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। बच्चे को थोड़ी दिक्कत आई है, जिसको आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
deranged woman gave birth to a child in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के कपरवार स्थित चौराहे पर तड़के शुक्रवार की सुबह एक विक्षिप्त महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। चिकित्सक के परामर्श पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर एक व्यक्ति बच्चे को गोद लेने के लिए राजी हो गया।

विज्ञापन


कपरवार चौराहा स्थित गांधी चौक पर काफी दिनों से एक महिला भटकती रहती थी। लोगों से मांग कर गुजार करती थी। शुक्रवार की भोर में प्रसव पीड़ा होने से वह रोने चिल्लाने लगी। सुबह टहलने निकली कुछ महिलाओं की नजर पड़ी। आनन-फानन कपरवार चौराहा निवासिनी इंद्रावती देवी, सिरजावती देवी, नेमा देवी आदि उसे एएनम सेंटर ले गए। जहां विक्षिप्त महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की जानकारी होते ही खबर आग की तरह चारों ओर फैल गई। एएनम रेनू यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। बच्चे को थोड़ी दिक्कत आई है। जिसको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अनाथ बच्चे को कपरवार पूरब टोला निवासी जगदीश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव और लोगों के सहमति पर बच्चे को सुपुर्द किया गया है। लेकिन कानूनी अड़चनें बाधा खड़ी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आखिर विक्षिप्त महिला के गर्भ में किसका पल रहा था बच्चा

कपरवार चौराहे पर करीब डेढ़ साल पूर्व कहीं से भटक कर एक विक्षिप्त महिला आ गई। लोगों का कहना है कि वह घूम-घूम कर एक दूसरे के घर से भोजन मानकर गुजर बसर करती थी। शुक्रवार को विक्षिप्त महिला के गर्भवती होने की जानकारी हुई। विक्षिप्त महिला द्वारा बच्चे का जन्म देना चर्चा में रहा।

लोगों का कहना है कि प्रकृति की मारी और विक्षिप्त महिला के गर्भ में आखिर किस का बच्चा पल रहा था, जो उसे इस हालात में लाकर छोड़ दिया। विचित्र महिला के गर्भ धारण करने और बच्चे को जन्म देने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed