फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria zilla panchayat members on tour of goa

देवरिया: गोवा की सैर पर गए जिला पंचायत सदस्य, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 01 Jul 2021 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 05:08 PM IST
सार

तलाशाने पर भी नहीं मिल रहे जिला पंचायत सदस्य, अधिकांश सदस्यों के बारे में परिजन भी कुछ बताने से कर रहे इनकार।

विज्ञापन
Deoria zilla panchayat members on tour of goa
गोवा। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Pixabay

विस्तार

देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को देखते हुए सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए गनर की तैनाती की गई है। गनर उन्हें खोज रहे हैं और फोन कर पूछ रहे हैं कि उन्हें कहा आना है। उधर, जिला पंचायत सदस्य गोवा के टूर पर चले गए हैं।

विज्ञापन


उनके परिजन बता रहे हैं कि जिला पंचायत सदस्य बाहर सैर सपाटे और जरूरी काम से जनपद के बाहर है। कब उनकी वापसी है, इसके बारे में सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ सियासी गलियारे में चर्चा है कि करीब 25 से अधिक सदस्य गोवा, नैनीताल, लखनऊ, अयोध्या के टूर पर निकल चुके हैं। इसके चलते उनको गनर की सुविधा नहीं दी जा पा रही है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तीन जुलाई को है। भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने-सामने हैं। जिले के 56 वार्डों के सदस्यों की जानमाल की सुरक्षा और निर्भीक होकर अपने मनमाफिक प्रत्याशी को वोट दे सकें, इसके लिए सभी वार्डों के सदस्यों को एक-एक गनर देने की योजना बनाई गई थी। पर हालत यह है कि पुलिस जिला पंचायत सदस्यों को तलाश रही है। भाजपा, सपा प्रत्याशी जीत के लिए जादुई आंकड़ा जुटाने में लगे हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा के लिए गनर देने की योजना बनाई गई है। सभी को पुलिस ने जानकारी भी दी थी। मगर जिन लोगों ने सुरक्षा मांगी है, उनको दे दी गई है। पुलिस का प्रयास है कि सभी से संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाए। चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष कराने में पुलिस जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed