{"_id":"613b384c8ebc3e7d143323c4","slug":"deoria-police-exposed-interstate-vehicle-thief-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, ऐसे हुआ गैंग का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, ऐसे हुआ गैंग का भंडाफोड़
Fri, 10 Sep 2021 04:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:20 PM IST
सार
बदमाशों के पास से पांच लग्जरी गाड़ी सहित 22 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को चालीस हजार का इनाम देने की घोषणा।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के खामपार थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह ने करीब सैकड़ों वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनके पास से पांच लग्जरी गाड़ी सहित 22 मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करने वाले खामपार एसओ विपिन मलिक और पुलिस टीम को चालीस हजार का इनाम देने की घोषणा एसपी ने किया है।
एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना खामपार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह द्वारा चुराए गए कई जनपदों के वाहन बरामद किए गए हैं। जनपद की पुलिस ने एक दशक के भीतर इतनी बड़ी संख्या में इससे पहले कभी भी वाहन एकमुश्त बरामद नहीं किया था। इस गिरोह के कब्जे से विभिन्न जगहों से चुराए गए पांच लग्जरी गाड़ियां जिसमें बोलोरो, स्कॉर्पियो है। जबकि 22 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष खामापार विपिन मलिक ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसौनी दीक्षित मंदिर के पास से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की लग्जरी वाहन और बाइक बरामद करने में सफलता हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश और बिहार, झारखंड से वाहन चोरी करता था। बरामद गाड़ियों में चार पहिया वाहन लखनऊ, बनारस व अन्य जनपदों से गिरोह ने चुराया था।