फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: 150 roads of the city will shine with Rs 17 crores

Gorakhpur News: 17 करोड़ से चमकेंगी शहर की 150 सड़कें

Sat, 14 Sep 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: 150 roads of the city will shine with Rs 17 crores
गोरखपुर। 15वां वित्त के कार्यों पर रोक हटने के बाद नगर निगम नए कार्यों के लिए टेंडर निकालने जा रहा है। 17.53 करोड़ रुपये से निगम शहर के सभी वार्डों की 150 से अधिक सड़कों और नालियों का निर्माण कराएगा। अगले सप्ताह टेंडर के बाद अक्तूबर में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुछ वार्डों में ज्यादा और बाकी में कम काम कराने की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पार्षद वरीयता के साथ ही 15वें वित्त और नगर निगम बोर्ड निधि के 100 से अधिक कामों का टेंडर निरस्त कर दिया था। अब निगम प्रशासन का दावा है कि कार्यों की सूची में सभी वार्डों को बराबर भागीदारी दी गई है। 15वें वित्त के तहत जिन कार्यों का टेंडर निरस्त किया गया था, उन्हें छोड़कर नए सिरे से सर्वे कराकर सभी वार्डों में बराबर-बराबर सड़क और नाली निर्माण की सूची तैयारी की गई है। तीन से चार दिन में इनका टेंडर निकाल दिया जाएगा। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed