{"_id":"61706fc9739bb11f9c331310","slug":"deoria-mp-gorakhpur-city-news-gkp413616823","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के सांसद को न मंच पर मिली जगह, ना पीएम की तव्वजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया के सांसद को न मंच पर मिली जगह, ना पीएम की तव्वजो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के सांसद को न मंच पर मिली जगह, ना पीएम की तव्वजो
- पीएम मोदी व सीएम योगी ने अपने संबोधन में भी नहीं लिया इनका नाम
- हाटा व फाजिलनगर के विधायक समेत कई माननीय मीडिया गैलरी में बैठे
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। हवाईअड्डा के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी को न तो मंच पर जगह नहीं मिली, न ही पीएम ने उन्हें कोई तव्वजो दी। जबकि, कुशीनगर के सांसद और एक स्थानीय विधायक को मंच पर स्थान मिला।
एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा स्थानीय स्तर पर कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे व स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को ही जगह मिली। जबकि, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, हाटा के विधायक पवन केडिया सहित कई जनप्रतिनिधि मीडिया गैलरी में बैठे रहे। यही नहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भी इन जनप्रतिनिधियों का नाम नहीं लिया। स्वागत संबोधन का अवसर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर कम ही जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था। पंडाल में प्रवेश की व्यवस्था पर एसपीजी का नियंत्रण था। कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए पास जारी किया गया था। जिन्हें पास मिला था, उनकी सूची लेकर एक सुरक्षाकर्मी गेट पर मौजूद था। नाम, मोबाइल नंबर चेक करके प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
----
विजय दूबे, रजनीकांत को मिली तवज्जो
कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे के अलावा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को विशेष तवज्जो मिली। कार्यक्रम समाप्ति पर प्रधानमंत्री ने सांसद व विधायक को अपने पास बुलाकर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद दुबे की पीठ थपथपाई तो विधायक त्रिपाठी का हाथ पकड़कर चलते नजर आए।
----
दो किमी पैदल चलकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर
कुशीनगर। हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में बहुत कम लोगों को बुलाया गया था। इसके बावजूद सुरक्षा व आवागमन के बहाने गाड़ियों को भलुही मदारीपट्टी गांव के पास रोक दिया गया। इस वजह से मीडियाकर्मियों व नेताओं समेत सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा, जबकि कार्यक्रम स्थल पर वाहन पार्किंग के लिए जगह निर्धारित थी।