फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deliver the debris to the plant otherwise fine will be imposed from June

Gorakhpur News: प्लांट पर पहुंचाएं मलबा नहीं तो जून से लगेगा जुर्माना

Thu, 23 May 2024 04:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Deliver the debris to the plant otherwise fine will be imposed from June
नगर निगम: खाली प्लाॅट में मलबा डालने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर सख्ती की तैयारी
विज्ञापन

सभी 10 जोन में बन रहा सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम ने शहर की सड़कों और खाली प्लॉट में मलबा डालने वालों पर सख्ती की तैयारी कर ली है। निगम ने शहर में कार्य कर रहे सभी विभागों से अपील की कि निर्माण एवं विध्वंस का मलबा सीधे सीएंडडी वेस्ट प्लांट पहुंचाएं। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो जून से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना के बाद बार-बार ऐसा करने वालों पर सख्त एवं विधिक कार्रवाई भी होगी।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, विद्युत विभाग, जल निगम के मुख्य अभियंताओं संग बैठक कर शहर से मलबे के निस्तारण की अपील की। उन्होंने सभी से कहा कि अब शहर में सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट संचालित हो रहा है। ऐसे में उसका लाभ उठाना चाहिए। शहर को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान या कार्यदायी संस्थान, जहां प्रतिदिन 20 टन सीएंडडी वेस्ट, प्रति माह 300 टन सीएंडडी वेस्ट या इससे अधिक उत्सर्जित होता है, उनको बल्क वेस्ट की श्रेणी में रखा गया है। इन प्रतिष्ठानों/कार्यदायी संस्थानों के निर्माण स्थल से सीएंडडी वेस्ट उठवाने के लिए 475 रुपये प्रति टन की दर से शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर मलबा फेंकने पर जून से जुर्मना वसूला जाएगा। नॉन बल्क वेस्ट जेनरेटर से 2000 रुपये, बल्क वेस्ट जेनरेटर से 10 हजार रुपये और एमएसडब्ल्यू और सीएंडडी वेस्ट मिक्स करने पर 2000 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, मुख्य अभियंता संजय चौहान समेत अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे

मलबा उठवाने के लिए करें कॉल
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम ने टोल फ्री नंबर 18003092090 उपलब्ध कराया है। इसके लिए प्रति टाटा मैजिक सीएंडडी वेस्ट के लिए 250 रुपये और प्रत्येक ट्राॅली के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। बताया कि निगम अपने सभी 10 जोन में एक-एक सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर भी बना रहा, जिसके लिए जमीन चिह्नित करने का काम शुरू है। इन कलेक्शन सेंटर पर नागरिक अपने घर का मलबा स्वयं बिना कोई शुल्क दिए पहुंचा सकेंगे, जहां से निगम उन्हें उठाकर प्लांट पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed