फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dehydration can be fatal in heat wave, drink water before leaving the house

Gorakhpur News: हीट वेव में जानलेवा हो सकता है डिहाइड्रेशन, घर से निकलने से पहले जरूर पीएं पानी

Thu, 23 May 2024 03:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Dehydration can be fatal in heat wave, drink water before leaving the house
एम्स ने जारी की गर्मी और हीट वेव से बचने के उपाय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। तेज गर्मी और हीट स्ट्रोक की संभावना को देखते हुए एम्स ने एडवायजरी जारी की है, जिसमें इस गर्म वातावरण के दौरान होने वाली समस्याओं और इससे बचने के उपाय बताए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी तेज धूप में घर से बाहर निकलें तो पानी जरूर पीएं। इसके अलावा बेचैनी, घबराहट या होंठ सूखने की स्थिति आने पर तत्काल छाए में बैठें। अगर दिक्कत महसूस हो तो नजदीक अस्पताल जाएं, क्योंकि डिहाइड्रेशन जानलेवा हो सकता है।
एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) गोपाल कृष्ण पाल ने बताया कि जब कोई व्यक्ति बहुत गर्म वातावरण में रहता है या काम करता है तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन से हीट स्ट्रोक की समस्या और बढ़ जाती है। पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ निर्जलीकरण को रोकने में बहुत सहायक होते हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. हरि शंकर जोशी ने कहा कि ओआरएस घोल और फलों का रस पीने से शरीर से निर्जलीकरण नहीं होता। हीट स्ट्रोक के लक्षणों में शरीर का उच्च तापमान, गर्म और शुष्क त्वचा, तेज नाड़ी, गंभीर सिरदर्द, चक्कर आना और उल्टी आदि शामिल है। डॉ. आनंद मोहन दीक्षित ने बताया कि गर्मियों में घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ और पानी का सेवन करना चाहिए, तरबूज, खरबूज, खीरा जैसे अधिक पानी की मात्रा वाले फलों का नियमित सेवन करना चाहिए। अत्यधिक गर्मी में बेवजह घर से बाहर न निकलें। अगर धूप में निकलना पड़े तो सिर ढक लें और कोशिश करें कि सफेद और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। डॉ. प्रदीप खरया ने बताया कि एम्स के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र शिवपुर, डुमरी खास और शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में मरीजों को लू से बचने के लिए नियमित परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग के डॉ. वेंकटेश ने बताया कि ओआरएस घोल के बारे में कई लोग सोचते हैं कि ओआरएस केवल बच्चों को दिया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई ओआरएस घोल पी सकता है। जिला स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से ओआरएस उपलब्ध है। एम्स के इन स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed