{"_id":"613ca8fc8ebc3e847778fa5d","slug":"death-of-worker-during-digging-foundation-of-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मकान की नींव खोद रहा था मजदूर, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मकान की नींव खोद रहा था मजदूर, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत
Sat, 11 Sep 2021 06:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:33 PM IST
सार
निर्माणाधीन मकान की नींव खोद रहे मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी मजदूर किसी तरह से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो साईं धाम कॉलोनी में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान की नींव खोद रहे मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी मजदूर किसी तरह से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शहर में प्रतिदिन महराजगंज जिले से तमाम मजदूर काम करने के लिए आते हैं। मजदूरी कर शाम को घर चले जाते हैं। शनिवार को महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर उपाध्याय टेड़वा टोला निवासी रामदरश (70) भी मजदूरी करने आए थे। इन्हें गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो साईं धाम कालोनी में मो. सद्दीक कुरैसी के निर्माणाधीन मकान की नींव की खुदाई का काम मिल गया।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब तीन बजे नींव की खुदाई कर रहे रामदरश चक्कर खाकर वहीं गिर गए। मकान मालिक व साथी मजदूर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
विज्ञापन